पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक अच्छा हो तो सांसद को परेशान होने की जरूरत नहीं होती है मालवीय

विधायक अच्छा हो तो सांसद को परेशान होने की जरूरत नहीं होती है -मालवीय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक अच्छा हो तो सांसद को परेशान होने की जरूरत नहीं होती है। यह मार्ग हमारी पहली प्राथमिकता थी। सरकार शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विकास कार्यों पर ध्यान दे रही है। उक्त बात गुरुवार को महिदपुर नाके से भेरू महाराज मंदिर तक की 98 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंट कांक्रीट मार्ग के भूमिपूजन के अवसर पर सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने कही। विधायक अनिल फिरोजिया ने कहा कि यह मार्ग समस्याओं से जूझ रहा था। 98 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला यह मार्ग नगर का मुख्य मार्ग है। मेरा हरदम यह प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा कार्य कर संकू। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पलोड़, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बड़ाल, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि सौदानसिंह सिसौदिया मंचासीन थे। संचालन बबलू कारपेंटर ने किया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

यह होंगी सुविधा मार्ग से
उक्त मार्ग महिदपुर नाके से बस स्टैंड तक बहुत जर्जर अवस्था में था। नागरिकों एवं मार्ग के रहवासियो ने कई बार मार्ग बनवाने हेतु आंदोलन किए थे। आंदोलन के दौरान एक बार विधायक ने जनता को मार्ग बनाने का आश्वासन दिया था। अब यह मार्ग मूर्त रूप लेगा। मार्ग बनने से पैदल राहगीर एवं छात्रों तथा शासकीय चिकित्सालय में आने जाने वाले मरीजों एवं परिजनों को अवगमन में सुविधा होगी।

मार्ग का भूमिपूजन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...