पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन नहीं मिलने से नाराज हितग्राही

राशन नहीं मिलने से नाराज हितग्राही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर कांग्रेस के साथ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

भास्कर संवाददाता | महिदपुर

शासन की नई पीएसओ प्रणाली लागू करने के कारण अभी तक कार्डधारियों को अभी तक राशन नहीं मिल पाया है। ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को हितग्राहियों ने तहसील कार्यालय पहुंच आक्रोश जताया व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष सगीर बेग के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार आरएल मुनिया को सौपा। शहर अध्यक्ष बेग ने बताया कि मप्र सरकार की दोषपूर्ण राशन वितरण प्रणाली के कारण गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व पात्र हितग्राहियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को दोपहर करीब 2 बजे शहर कांग्रेस के साथ हितग्राही तहसील पहुंचे। जहां करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अंत में ज्ञापन सौंपते हुए राशन आवंटन कराने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक नवलखा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रणछोड त्रिवेदी, सोहनबहन राजपूत, अरुण बुरड़, लुकमान नागौरी, सिद्दीक शाह, अफसार खान, रीता बडग़ुर्जर, उमरावसिंह गुर्जर, मोहनसिंह पंवार, नागुलाल मालवीय, कुददुस कुरैशी, राहूल मालवीय, बुरहानुउद्दीन बोहरा आदि मौजूद थे।

ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी।

एसडीएम से नाराज हुए
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेसी नेता एसडीएम के पास ज्ञापन देने के लिए बुलाने पहुंचे तो बाहर नहीं आए व अपनी चर्चा में व्यस्त थे। ऐसे में कांग्रेसी व हितग्राही एसडीएम के व्यवहार से नाराज हो गए। उनका कहना था की प्रशासनिक अधिकारी हमारी समस्या नहीं सुनेंगे तो किसके पास जाए।

जिले के अधिकारी के साथ चर्चारत था। इसलिए नायब तहसीलदार को ज्ञापन लेने भेजा। इसमें नाराज होना समझ से परे है। जगदीश गोमे, एसडीएम, महिदपुर

खबरें और भी हैं...