बाजार में अतिक्रमण पर पुलिस करेगी कार्रवाई
बाजार में सड़क पर सामग्री रखकर अवरोध करने वालों पर पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि नगर में मुख्य मार्ग पर व्यापारियों द्वारा दुकान से बाहर सड़क तक सामग्री रख दी जाती है। इससे सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में यदि कोई चौपहिया वाहन पहुंचे तो मार्ग ही अवरुद्ध हो जाता है। वहीं दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार से सड़क पर सामग्री रखने वाले व्यापारियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। टीआई एस.सी. शर्मा ने बताया कि कार्रवाई को अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इसके संबंध में शनिवार को अनाउंसमेंट द्वारा समझाइश देते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई।
किरायेदारों की होगी जांच
नगर में किराये के मकान में रहने वाले लोगों की जांच अब पुलिस द्वारा की जाएगी। इसके तहत सबसे पहले थाने में दर्ज किराएदारों की जांच की जाएगी। इसके बाद जिन मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों की सूचना थाने पर नहीं दी, उन पर कार्रवाई की जाएगी।