पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली की पोषाक से किया राधाकृष्ण का शृंगार

दिल्ली की पोषाक से किया राधाकृष्ण का शृंगार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर | वसंत पंचमी पर्व पर श्री राधाकृष्ण सत्संग भवन पंजाबी समाज द्वारा अपना 39वां स्थापना वर्ष उत्साह से मनाया। श्री राधाकृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक के बाद दिल्ली से लाई गई पोषाक व मुकुट से आकर्षक शृंगार पं. नरेंद्र शर्मा ने किया। हवन, यज्ञ के बाद दोपहर में अन्नकूट का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में पंजाबी समाज समिति, पंजाबी महिला विकास समिति सदस्यों का सहयोग रहा। जिनदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में वसंत पंचमी पर सरस्वती माता का पूजन डाइरेक्टर संदीप चौपड़ा व उपप्राचार्य सुभाष मालवीया की उपस्थिति में किया गया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा वसंत पंचमी के बारे में विद्यार्थियों को बताया। विद्यालय के नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

माता का पूजन किया- सरस्वती शिशु मंदिर प्रागंण में वसंत उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष ठाकुर व कालू बैरागी थे। अध्यक्षता मां शारदा शिक्षण समिति के अध्यक्ष मनोहरलाल सोनी ने की। उपाध्यक्ष गिरधारीलाल उथरा, सचिव विमल मेहता, सदस्य कांतिलाल राठी, अनिल त्रिवेदी थे। नवीन मंदिर में सरस्वती पूजन किया गया। वसंतोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वहीं प्रतिवर्षानुसार समर्पण राशि एकत्रित की गई, जो वनवासी भैया बहिनों के शिक्षण एवं संस्कार हेतु भेजी जाती है। प्राचार्य सुभाषचंद्र गुहे ने वनवासी भैया-बहिनों के बारे में जानकारी दी व उनके लिए सहयोग की अपेक्षा रखी। कार्यक्रम की भूमिका घनश्याम शर्मा ने रखी। संचालन आचार्य सत्यनारायण शर्मा ने किया। अाभार वरिष्ठ आचार्या अनिता सोनी ने माना।

जिनदत्त स्कूल में पूजन करतीं अध्यापिका।

राधाकृष्ण की शृंगारित प्रतिमा।

खबरें और भी हैं...