पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टिंग सीएच में, वार्ड माधवनगर में

पोस्टिंग सीएच में, वार्ड माधवनगर में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर | उज्जैन/महिदपुर/तराना

जिलेमें स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है और थोथे अलर्ट के दावे के बीच स्वास्थ्य महकमे में हालत यह है कि फ्लू से लड़ने के लिए मात्र एक डाॅक्टर (एचपी सोनानिया) है। ट्रेंड स्टॉफ का टोटा और संसाधनों की कमी के बीच इस अकेले डॉक्टर की पोस्टिंग जिला अस्पताल में है। जबकि स्वाइन फ्लू वार्ड माधवनगर अस्पताल में बना है। इसलिए मरीज निजी अस्पतालों में महंगे इलाज करवाने के लिए मजबूर हो रहे है। क्योंकि जहां वार्ड है वहां डॉक्टर नहीं, जहां डॉक्टर है वहां वार्ड नहीं। डॉ. सोनानिया के पास संभाग के मरीजों की जांच और उपचार का भी दबाव है। ऐसे में स्वाइन फ्लू के मामले में प्रशासन को खुद मॉनीटरिंग की जरुरत अनुभव की जा रही है।

तीन की रिपोर्ट नहीं आई, एक भेजी

गुरूवारको तीन मरीजों के स्वाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। शुक्रवार को नानाखेड़ा क्षेत्र के एक युवक को स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर उसके स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

पांचदिन, 12 सेंपल, चार को फ्लू

2फरवरी से अब तक 5 दिन में 12 सेम्पल भेजे गए, जिनमें से आठ की रिपोर्ट आई है। चार रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। इनमें से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो महिलाएं हैं। एक का इलाज चल रहा है। चार मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है।

भास्कर नॉलेज

ठंडमें स्वाइन फ्लू रहता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी एक माह और ठंड रहेगी। लोग इस अवधि तक खुद को सुरक्षित रखें। नोडल अधिकारी डॉ.एचपी सोनानिया के अनुसार मार्च में गर्मी पड़ने पर फ्लू धीरे-धीरे चला जाएगा।