बुजुर्ग ने जहर खाया
बुजुर्ग ने जहर खाया
मनासा| रानीलक्ष्मीबाई मार्ग पर रहने वाले एक बुजुर्ग ने मंगलवार को जहरीली गोलियां खाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार कैलाश पिता शिवनारायण पाेरवाल 65 साल ने सुबह घर पर गोलियां खा ली। तत्काल इलाज के लिए नीमच रैफर किया जहां जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
मक्काखरीदी के लिए पंजीयन कराएं
नीमच| समर्थनमूल्य अन्तर्गत मक्का उपार्जन के लिए किसान पंजीयन नीमच, जावद ,कंजार्डा एवं शहनातलाई खरीदी केन्द्रों पर 11 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने सभी किसान बन्धुओं से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी खरीदी केन्द्र पर अपना पंजीयन कराएं।