प्रेरकों ने बताई डीपीसी को समस्या
साक्षरभारत अन्तर्गत कार्यरत प्रेरकों की बैठक डीपीसी कार्यालय में हुई। बैठक में जिले के तीनों ब्लाॅक जावद, मनासा, नीमच के प्रेरक मौजूद थे। बैठक में प्रेरकों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और उनके निराकरण की मांग की। प्रेरकों द्वारा सौंपे ज्ञापन में बताया गत माह से उनको वेतन नहीं मिला है। डीपीसी ने भी प्रेरकों को निर्देशित किया कि सभी प्रेरक प्रोफाइल कम्प्यूटर पर अपलोड कराएं।
चंद्रावतका निधन
आंतरी | राजपूतसमाज के वरिष्ठ समाजसेवी गोवर्धनसिंह पिता प्रतापसिंह चंद्रावत का मंगलवार को उदयपुर में निधन हो गया। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उदयपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार बुधवार सुबह ग्राम के मुक्तिधाम पर होगा।