आधे भी नहीं हुए ऑनलाइन
शासनने जिले में 1 लाख 25 हजार विद्याॢर्थयों की समग्र आईडी बनाने का लक्ष्य तय किया था। 50 हजार आवेदन भी ऑनलाइन नहीं हो पाए।
शिक्षा सत्र के तीन माह गुजरने को बावजूद ट्रीपलएसएमडी का कार्य पूरा नहीं हुआ। करीब एक लाख विद्यार्थी अब भी समग्र आईडी से दूर है। इसके चलते तो वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर पा रह हैं और जाति प्रमाण पत्र बनवा पा रहे हैं। यहीं नहीं वे 35 प्रकार की योजनाओं का लाभ भी विद्यािर्थयाें को नहीं मिल पा रहा। मेपिंग कार्य जो एक महीने में होना था वह तीन महीने बाद भी अधूरा है। विद्यार्थी परेशान हैं। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में समग्र आईडी की प्रक्रिया में लगे शिक्षक परेशान हैं उनके विद्यालय शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है।
अंतिम चरण में काम
^मैपिंगकार्य अंतिम चरण में है। विवादित प्रकरणों में समय लगने की आशंका है। वह भी समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। सीपीशर्मा, प्रभारीजिला शिक्षा अधिकारी
यह हो रही परेशानी
>छात्रवृत्तिफाॅर्म नहीं भर रहे हैं
>जाति प्रमाण-पत्र नहीं बन रहा
>मूल निवासी प्रमाण-पत्र नहीं बन रहा
>जिले में लक्ष्य-1 लाख 25 हजार
>ऑनलाइन हुए-28 हजार 796
कहां कितने ऑनलाइन
क्षेत्र लक्ष्य ऑनलाइन हुए
नीमच42,850 9,000
जावद 39,150 10,215
मनासा 43,000 9,580