कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत
भास्कर संवाददाता | मनासा. हांसपुरमें एक बुजुर्ग की कुएं में गिर कर पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 69 वर्षीय लक्ष्मीचंद पिता रामाजी कछावा खेत के कुएं पर गए थे। दो-तीन घंटे बाद भी घर नहीं आए तो परिवार के लोग खेत पहुंचे। कुएं के पास चप्पल पड़ी है तो कुएं में तलाशा। पानी में डूबने के कारण लक्ष्मीचंद की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।