वायरल के साथ बढ़े पीलिया के रोगी
सरकारी और निजी अस्पतालाें में लग रही मरीजों की कतार
भास्करसंवाददाता | मनासा
क्षेत्रमें वायरल बुखार के साथ पीलिया के रोगी बढ़ गए हैं। रोज अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रही है। इक्का-दुक्का मलेरिया और टाइफाइड के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हें।
सरकारी अस्पताल में मरीजों की कतार लग रही है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की भीड़ रहती है। खून की जांच के लिए मरीजों को कतारों में लगना पड़ रहा है। शाम 5 बजे भीड़ हो रही है। रोज 350 से 400 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने से मरीजों की तादाद बढ़ गई है। पहले 250 से 300 मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे थे। अब संख्या बढ़ गई है। मरीजों में ज्यादातर वायरल के रोगी है। सर्दी जुकाम, बुखार और बदनदर्द के मरीज है। बच्चों और बुजुर्गों को वायरल अधिक हो रहा है। जुकाम के साथ खांसी भी हो रही है। वायरल के साथ पीलिया के रोगी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पताल में एक माह में मलेरिया के 4-5 और पीलिया के 4 मरीज आए हैं। सरकारी अस्पताल में मलेरिया और पीलिया के रोगी कम हैं। निजी अस्पतालों में तादाद बढ़ रही है। पीलिया के रोगी गांवों से ज्यादा रहे हैं। निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। निजी अस्पताल में भर्ती देवीलाल और जयपालसिंह ने बताया पिछले सप्ताह पीलिया हो गया। अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर अभी एक सप्ताह और इलाज चलने का बोल रहे हैं। गांवों के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रों से मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मनासा के अलावा रामपुरा, कुकड़ेश्वर, पड़दा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ी है।
चार सौ तक पहुंची ओपीडी
^सरकारीअस्पताल में सुबह से मरीजों की कतार लग जाती है। रोज ओपीडी चार सौ के करीब पहुंच रही है। मरीजों में वायरल बुखार सर्दी जुकाम के मरीज अधिक है। इक्का-दुक्का मरीज मलेरिया और पीलिया के हैं। डॉ.डीसीबंसल, सरकारीअस्पताल, मनासा
दूषित पानी से हो रहा पीलिया
सरकारीअस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पीलिया रोग दूषित पानी से होता है। लगातार बारिश से दूषित जल पेयजल स्रोतों में मिल गया होगा। गांवों में लोग दूषित पानी पी रहे होंगे। इसलिए पीलिया हो रहा है। ग्रामीण पानी उबालकर ठंडा करें और फिर पीने के उपयोग में लें।
अस्पताल में लगी मरीजों की कतार। इनसेट-मरीज देखते डॉ बीएल भायल।