- Hindi News
- आस्था के साथ उठाए कलश, निकली आकर्षक शोभायात्रा
आस्था के साथ उठाए कलश, निकली आकर्षक शोभायात्रा
भास्कर संवाददाता | मनासा/आंतरी
आंतरीमें मंगलवार को आस्था के साथ आकर्षक कलशयात्रा निकाली गई। बालिकाओं और महिलाओं ने सिर पर कलश उठाए। श्रद्धालुओं ने पोथी को उठाया और मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली।
राजपूत समाज ने मंगलवार से सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया। शुभारंभ आकर्षक कलश और पोथी यात्रा के साथ हुआ। सुबह श्रीराम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मिट्टी के कलश सजाए। बालिकाओं और महिलाओं ने कलश उठाए। बैंड बाजों पर भजनों के स्वर गूंजने लगे। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। धूमधाम के साथ कलश-पोथी शोभायात्रा शुरू हुई। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा में श्रद्धालु झूमने लगे और माहौल धर्ममय हो गया। मंदिर से निकली शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरी। आयोजन स्थल पर पहुंचीं। आयोजकों ने सपरिवार पोथी और कलश का पूजन अर्चन किया। विधिविधान के साथ पोथी स्थापना की। सात दिनी कथा का शुभारंभ किया। कथावाचक पंडित शंभूप्रसाद प्रधान ने पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा भागवत भय को हरने वाली है। संसार रूपी भवसागर से पार कराने में पतवार का काम करती है। जो व्यक्ति सात दिन तक पूरे मन से कथा श्रवण करें और जीवन मे उतार लें तो उसका कल्याण हो जाता है। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। आंतरी के साथ सेमली आंतरी , छोटी आंतरी और आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। कथा रोज दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। 22 सितंबर को कथा की पूर्णाहुति होगी।
कलश लेकर निकली बालिकाएं और महिलाएं। इनसेट-पोथी उठाकर चलता श्रद्धालु।