करोड़ों की लागत से बदलेगी मंडी
मनासाकी कृषि मंडी की तस्वीर बदलने की योजना बनाई है। तीन करोड़ की लागत से मंडी का सीसीकरण होगा। जल्द मंडी पहुंच मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
लंबे समय से मंडी का डामरीकरण उखड़ गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी बिखर रही है। बारिश के दिनों में हालत खराब हो गई है। किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। उपज लेकर मंडी में आने वाले किसानों को उबड़ खाबड़ परिसर के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ता है। टीनशेड खाली नहीं होने पर किसान उपज के ढेर उबड़-खाबड़ परिसर में लगाते हैं। परिसर में बिखरी गिट्टी-मिट्टी किसान की उपज में मिल जाती है उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार मिट्टी मिलने पर उपज के दाम कम मिलते हैं। किसान को नुकसान होता है। जमीन का माल भरने पर व्यापारियों को नुकसान होता है। लंबे समय से किसान और व्यापारी उबड़-खाबड़ परिसर से परेशान थे। मंडी प्रशासन ने हल के लिए के सीसीकरण की योजना बनाई है। मंडी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन ब्लॉकों में सीसीकरण कराया जाएगा। सीसीकरण के लिए तीन करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया है। प्रस्ताव मंडी बोर्ड भोपाल को भेजा है। मंडी बोर्ड से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे और परिसर का सीसीकरण किया जाएगा। सीसीकरण होने से किसानों और व्यापारियों काे सुविधा मिलेगी। करगिल चौक से मंडी गेट पहुंच मार्ग का सीसीकरण जल्द कराया जाएगा। सीसीकरण से किसानों की सालों की समस्या दूर होगी।
कराएंगे सीसीकरण
^मंडीपरिसर उबड खाबड़ है। डामरीकरण उखड़ गया। किसानों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। मंडी प्रशासन ने तीन करोड़ से सीसीकरण का प्रस्ताव मंडी बोर्ड भोपाल भेजा है। एलएनजौलानिया, सचिव,कृषि मंडी, मनासा
लगातार उठाई समस्या
कृषिमंडी की समस्याओं काे लेकर भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित की। मंडी पहुंच मार्ग का खस्ताहाल होना। उबड़-खाबड़ मंडी परिसर, खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे,पीछे के गेट से आवाजाही के लिए सीसी रोड निर्माण कराने सहित कई मामले उठाए। मंडी अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, सचिव एलएन जौलानिया ने प्रस्ताव तैयार किए और एक प्रतिनिधि मंडल लेकर भोपाल पहुंचे थे। प्रतिनिधि मंडल ने सीएम शिवराजसिंह चौहान के सामने प्रस्ताव रखे और कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई।
गांवों को मंडी से जोड़ेगी सड़कें
कृषिमंडी से क्षेत्र के गांवों को जोड़