पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा सात दिनी दशहरा उत्सव

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा सात दिनी दशहरा उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद 3 अक्टूबर से सात दिनी दशहरा मेले का आयोजन कर रही है। रावण दहन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ लोग मेले का आनंद उठाएंगे।

नीमच रोड के दशहरा मैदान पर नगर परिषद मेले का आयोजन करेगी। परिषद कार्यालय के अनुसार 3 अक्टूबर की शाम दशहरा मैदान पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। रावण दहन के साथ आकर्षक आतिशबाजी होगी। दशहरे मेले के शुभारंभ की घोषणा की जाएगी। मैदान परी रंगबिरंगी रोशनी की जाएगी। मेले के लिए हरसंभव व्यवस्थाएं जुटाई जाएगी। 4 अक्टूबर को नगर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। नगर की प्रतिभाओं को उभारने के लिए आयोजन होगा। 5 अक्टूबर को जूनियर बॉलीवुड धमाल का आयोजन होगा। जूनियर गोविंदा और आमिर खान का गुप्र प्रस्तुतियां देगा। 6 अक्टूबर को फिल्म स्टार नाइट होगी जिसमें फिल्म स्टार निकिता रावल गुप्र के साथ प्रस्तुतियां देगी। 7 अक्टूबर को लाफ्टर शो होगा। सुनील पाल और उनका गुप्र लाफ्टर शो प्रस्तुत करेंगे। 8 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा गीतकार जगदीश सोलंकी कोटा, सरिता शर्मा दिल्ली, वीर रस के कवि शशिकांत यादव देवास, आज कवि मदनमोहन समर भोपाल, गीतकार मनोज कुमार मनोज मेरठ, हास्य कवि सुरेंद्र यादवेंद्र बांरा और राजेंद्र मालवीय इटारसी कविताएं पढ़ेंगे। सूत्रधार मनासा के साहित्यकार सुरेश शर्मा होंगे। 9 अक्टूबर को महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे और सात दिनी मेले का समापन किया जाएगा।