पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीसी रोड बनेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसी रोड बनेगा

मनासा | रामगनरके जीण क्षेत्र में नगर परिषद सीसीरोड का निर्माण कराएगी और लोगों को आवाजाही सुविधा देगी। शुक्रवार को सीसी रोड के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधव मारू, परिषद अध्यक्ष नीलिमा मारू और पार्षद शाहिदा मंसूरी ने भूमिपूजन किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मारू ने कहा परिषद ने उन बस्तियों में प्राथमिकता से कार्य कराया जहां आज तक विकास नहीं किया। सीसी रोड बनाकर लोगों को आवाजाही की सुविधा दी और पाइप लाइन डालकर पीने का पानी उपलब्ध कराया। आगे भी परिषद कार्य कराती रहेगी। सीएमओ आरए सिद्धीकी, पार्षद कमल नागदा, प्रवीण जौनवाल, शिवलाल कुशवाह, तरुण बसेर, यशपाल कुशवाह, जगदीश नागर, मधु जैन, हनीफ बैटरीवाला, अकरमभाई, पवन माली मौजूद थे।