- Hindi News
- स्टॉम्प शुल्क वृद्धि पर अभिभाषक संघ ने जताया विराेध
स्टॉम्प शुल्क वृद्धि पर अभिभाषक संघ ने जताया विराेध
स्टॉम्प शुल्क वृद्धि पर अभिभाषक संघ ने जताया विराेध
मनासा | प्रदेशसरकार द्वारा स्टॉम्प शुल्क बढ़ाने पर अभिभाषक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को अभिभाषक संघ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष रमेश मूंदड़ा और सचिव भेरूप्रसाद परमार ने बताया शुल्क में कई गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। जनसामान्य पर सीधे बोझ पड़ रहा है और उन्हें परेशानी हो रही है। इकरार लेख और शपथ-पत्र को आम लोगों की पहुंच से बाहर कर दिया है। स्कूली विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र में शपथ पत्र की जरूरत लगती है। शुल्क बढ़ने से उन्हें अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। सरकार के इस कदम के विरोध में शुक्रवार को अभिभाषक संघ ने न्यायलीयन कार्याे में भाग नहीं लिया और ज्ञापन सौपा।