पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहनखेड़ा यात्रा पर रवाना

मोहनखेड़ा यात्रा पर रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहनखेड़ा यात्रा पर रवाना

नीमच | जैनसमाज के 72 यात्री शुक्रवार को मोहनखेड़ा तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। तीर्थयात्री दादागुरुदेव के दर्शन का पुण्य लाभ ग्रहण करेंगे। यात्रा अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर युवा मंच के तत्वावधान में निशुल्क निकाली। महावीर जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष शिखरचंद पगारिया, अनिल चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन जैन ने जानकारी दी।

जन-धनयोजना शिविर आज

नीमच | जनधन योजना के अंतर्गत शिविर 19 में 27 सितंबर दोपहर 2.30 बजे लगाया जाएगा। शुभारंभ विधायक दिलीपसिंह परिहार जिला महामंत्री हेमंत हरित महेंद्र भटनागर, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया युवा मोर्चा के विश्वदेव शर्मा नगर महामंत्री विजय बाफना करेंगे।

भंडारेमें उमड़े श्रद्धालु

नीमच | श्रीसुखमनी मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार को असुचंड महोत्सव मनाया। सुखमनी साहब का पाठ, भजन कीर्तन, आरती, अरदास के साथ कई कार्यक्रम हुए। सुबह 11 बजे श्री झूलेलाल बहेराणा समिति द्वारा श्री झूलण साईं जोत जागरण, भजन पंजणा, पलव आरती की। दोपहर 1.30 बजे लंगर का आयोजन किया।

आंगनमें बंधी गाय को पीटा

मनासा | आंतरीमें एक व्यक्ति के आंगन में बंधी गाय को पड़ोसी ने लकड़ी से पीटा। पुलिस के अनुसार विष्णु बाई पति गोपाल ब्राह्मण ने आवेदन दिया है। गुरुवार शाम विष्णु पिता भंवरलाल सुतार ने आंगन में खड़ी गाय को मारा। मैंने रोका तो मेरे साथ गालीगलौज की और झगड़ा किया। हरिराम पिता राधेश्याम ने झगड़ा किया और मुझे धमकाया।

पुण्यतिथिमनाई

नीमच | जिलाचिकित्सालय में शिव मंदिर के सामने झूलेलाल बहराणा समिति द्वारा पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी डाॅ.लक्ष्मीकांत आसवानी की पुण्यतिथि मनाई। समिति सदस्यों ने विचार व्यक्त किए वहीं जिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीजों को टोस-बिस्किट प्रदान किए। जिला चिकित्सालय के बाद समिति के सदस्य किलकारी पहुंचे जहां अनाथ बच्चों से मिले और वस्तुएं प्रदान कीं। नारीभाई होतवानी, किशनचंद मूलचंदानी, जयप्रकाश धामेचा, रमेश तलरेजा, मोमू लालवानी, मुरली प्रेमाणी, रमेश अठवानी, पुरुषोत्तम लखवानी, सुरेश कान्हा मौजूद थे।