जावद उपजेल में कैदी की मौत
नीमच. जावदउपजेल में बंद एनडीपीएस मामले के एक विचाराधीन कैदी की सीने में दर्द होने से बुधवार को मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा। सहायक जेल अधीक्षक सरोज मिश्रा के मुताबिक जगदीश पिता सद्दा बंजारा (50) नि. लसूड़ी आंत्री (मनासा) एनडीपीएस मामले में 13 जुलाई 2009 से बंद था। मनासा कोर्ट में उसका प्रकरण विचाराधीन है। बुधवार सुबह 10 बजे जगदीश के सीने में दर्द हुआ। जेल की एम्बुलेंस से उसे जावद सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया जहां उसकी मौत हो गई।