पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिलें भिड़ीं एक युवक की मौत

मोटरसाइकिलें भिड़ीं एक युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर-मनासामार्ग पर ग्राम बर्डिया के पास बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

मनासा पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ। भदाना के शासकीय स्कूल के शिक्षक देवीलाल पिता लक्ष्मण मेघवाल (36) निवासी चपलाना मोटरसाइकिल एमपी 44 एमजे 6308 से मनासा रहे थे। तभी बर्डि़या के पास सामने से रही मोटरसाइकिल एमपी 44 बीए 5585 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक हादसे के बाद मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग निकले। घटना स्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव मनासा अस्पताल भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शिक्षक का शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मंदसौर-मनासा मार्ग पर हुआ हादसा

हादसे के बाद जमा भीड़ पुलिसकर्मी।