- Hindi News
- आज गुरु पुष्य के साथ इंद्रयोग का महासंयोग
आज गुरु पुष्य के साथ इंद्रयोग का महासंयोग
{ आज करें जमकर खरीदी, फिर एक माह बाद मिलेगा मौका
सिटीरिपोर्टर | नीमच
इससाल का आखिरी पुष्य नक्षत्र गुरुवार को आएगा। इस दिन शुभ कार्य के साथ जमकर खरीदी कर सकते हैं। खरीदी का ऐसा शुभ योग एक महीने बाद ही आएगा। इस गुरु पुष्य पर इंद्रयोग का महासंयोग भी बन रहा है। यह राजकाज मांगलिक कार्यों के लिए भी श्रेष्ठ है।
वैसे तो इस वर्ष कई शुभ योग आए लेकिन इस महीने का दूसरा गुरुवार शुभ कार्यों खरीदी की दृष्टि से बहुत श्रेष्ठ है। इस दिन वर्ष का अंतिम गुरुपुष्य नक्षत्र इंद्रयोग (एंद्रेय योग) का महासंयोग बन रहा है। दोनों ही योग सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माने जाते हैं। इस मौके पर बिना विचारे मांगलिक शुभ कार्य किए जा सकते हैं।पुष्य नक्षत्र बुधवार को ही प्रारंभ हो गया था। यह सूर्योदय के साथ गुरुवार को भी रहेगा। गुरुवार को पूर्ण तिथि पंचमी का भी योग है। इसमें पुष्य नक्षत्र इंद्रयोग आने से यह सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है। पूर्ण तिथि इंद्रयोग पूरे दिन रहेगा, जबकि पुष्य नक्षत्र दोपहर 12.12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में सोना, चांदी, प्रॉपर्टी की खरीदी, नए कार्य का शुभारंभ करना अत्यंत शुभ है। खरीदी इसके बाद भी की जा सकती है। यह कार्य में पूर्णता लाएगी। मनासा के नृसिंह मंदिर के पं. गोविंद उपाध्याय ने बताया श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त एक महीने बाद आएगा।
मलमास16 से- 16दिसंबर से सूर्य धन (धनु) राशि में प्रवेश करेगा। उसी दिन से मलमास शुरू होगा। यह 13 जनवरी तक रहेगा। शुभ कार्य खरीदी नहीं होगी। 14 जनवरी से ही शुभकार्य खरीददारी के शुभ योग बनेंगे।