बारिश और ओले ने बढ़ा दी ठंड
मौसमने रविवार को फिर करवट बदली। सुबह से आसमान साफ था। दोपहर में बादल छाने लगे। शाम तक जिले के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे रात को वातावरण में ठंडक बढ़ गई।
सप्ताहभर से ठंड कम होने से लोगों को राहत थी। रविवार दोपहर मौसम बदला। शाम को रामपुरा, कंजार्डा़, बांगरेड़, बांगरेड़, लासूर, सरवानिया महाराज सहित कुछ स्थानों में बारिश शुरू हो गई। कुछ गांवों में मक्का औप कंचे के आकार के ओले गिरे। शाम करीब 5.45 बजे मनासा में हल्की बूंदाबादी हुई जो 10 मिनट जारी रही। रामपुरा-कंजार्डा में तेज हुई और सड़कों पर पानी बह निकला। तलाऊ, भदवा, तिलसांवरा, माेया, मालखेड़ा सहित कई गांवों में ओले भी गिरे। रात को भी बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। कुछ जगह कलौंजी, ईसबगोल, धनिया, रायड़ा आदि फसलों को नुकसान की खबर है।
बारिश के दौरान गांव में गिरे ओले दिखाते किसान।