- Hindi News
- सैयदना साहब हिंदुस्तान जिंदाबाद से गूंजे शहर
सैयदना साहब हिंदुस्तान जिंदाबाद से गूंजे शहर
सिटी रिपोर्टर | नीमच/मनासा/रामपुरा
बोहरासमाज ने 52वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का जन्मोत्सव रविवार को मनाया। इस मौके पर शाम 4.30 बजे जुलूस निकाला। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
बैंड के साथ जुलूस बोहरा बाजार से शुरू हुआ। मुख्य वार्डों से होते हुए बोहरा बाजार पहुंचा। यहां मसजिद में उदयपुर से 52वें सैयदना साहब की वाअज की रिकॉर्ड का प्रसारण किया गया। जुलूस और वाअज के दौरान आमिल शेख सैफुद्दीन, तालिब हुसैन चौपड़ा, लियाकत हुसैन हवेली वाला, शफाकतभाई टीनवाला, अब्बास भाई बाल्टीवाला, गुलाम अली सहित सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। अंजुमन इत्तिहादुल कमेटी अध्यक्ष साबिर मसूदी के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत किया। फखरी बैंड आकर्षण का केंद्र रहाा।
मासूमहाथों ने थामी बैनर-तख्तियां- मनासा| सैयदनाडॉ. मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के जन्मदिन पर नगर में भी जुलूस निकाला गया। इसमें बच्चे हाथों में बैनर तख्तियां थामे सैयदना साहब जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस बोहरा गली से निकला और नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा। लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वरिष्ठजन बच्चों को चॉकलेट बांटते चल रहे थे। जुलूस का समापन बोहरा मसजिद में हुआ। यहां विभन्न आयोजन हुए।
फखरी स्काउट ग्रुप बैंडबाजों के साथ जुलूस में शामिल हुए।
एकसाथ मनाते हैं जन्मोत्सव
53वें(वर्तमान) धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का जन्मदिन रजमान की 23वीं तारीख को आता है। इस दौरान समाजजन रोजे रखते हैं। इसलिए दोनों धर्मगुरुओं का जन्मोत्सव साथ मनाया जाता है।