पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामपुरा स्थित अरावली पहाड़ी पर चलेगी केबल कार

रामपुरा स्थित अरावली पहाड़ी पर चलेगी केबल कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मनासा/रामपुरा

रामपुरानगर परिषद ने अरावली की पहाड़ी स्थति मेढ़केश्वर महादेव जाने के लिए रोपवे पर केबल कार चलाने की योजना बनाई है। इसका प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। केबल कार शुरू होने से श्रेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

अरावली की पहाड़ी पर करीब दो किलोमीटर ऊपर स्थित मेढ़केश्वर महादेव मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है। यहां तो पक्का रास्ता है और ही सीढिय़ां। ऐसे में लोगों को पहाड़ी के करीब 2 किमी लंबे ऊबड़-खाबड़ रास्ते से मंदिर जाना पड़ता है। लोग तहसील परिसर से लगी पहाड़ी मसजिद के पास की पहाड़ी से सीधे चढ़ाई भी करते हैं। करीब दो किलोमीटर की पहाड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने अब यहां राेपवे पर केबल कार चलाने का निर्णय लिया है। इसका प्रोजेक्ट 13 फरवरी को होने वाली परिषद की बैठक में रखा जाएगा। इसमें पारित होने के बाद यह शासन पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा को भेजा जाएगा। रोपवे निर्माण में करीब सवा करोड़ रुपए तक का खर्च आने का अनुमान है। इसके साथ ही मंदिर का रास्ता भी सही किया जाएगा। मंदिर परिसर का कायाकल्प कर गार्डन भी विकसित किया जाएगा।

पर्यटनको बढ़ावा मिलेगा

रोपवेबनने से यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे रामपुरा के विकास के द्वार खुलेंगे।

महाशिवरात्रिपर उमड़ती है भीड़- मेढकेश्वरमहादेव मंदिर पर हर साल महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। दूर-दूर से लोग आते हैं। हरियाली अमावस और सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

रामपुरा नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद सोनी ने कहा अरावली की पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर संवारा जाएगा। रोपवे पर केबल कार चलाई जाएगी। इसका प्रस्ताव परिषद में पास होने के बाद शासन को भेजेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

रामपुरा में अरावली की पहाड़ी जहां रोपवे पर केबल कार चलाना प्रस्तावित है।