पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर से

कांग्रेस का सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस का सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर से

भास्कर संवाददाता | मनासा

महात्मागांधी की जयंती पर कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल और नगर अध्यक्ष मंगल पाटीदार ने बताया दोपहर 12 बजे होटल संजीवनी में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें गांधी जयंती मनाई जाएगी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद किया जाएगा। पूर्व सांसद बालकवि बैरागी, पूर्व विधायक विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा, डॉ. वीएम संघई, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल के साथ अरविंद चौपड़ा मौजूद रहेंगे।

भर्तीपरीक्षा की ट्रेनिंग 10 से

मंदसौर | महारानीलक्ष्मीबाई शाउमावि में 10 अक्टूबर से छात्र-छात्राआें को 2 माह नि: शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्लैक बेल्ट गगन कुरील ने बताया मार्शल आर्ट की विधा जूडो, कराते, ताईक्वांडो को शालेय क्रीड़ा में शामिल किया जाएगा।

शासकीयवाहन चालक संघ ने सौंपा ज्ञापन

मंदसौर| शासकीयवाहन चालक संघ के 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर संजीवसिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष तेजसिंह पंवार, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, घनश्याम, अशफाक अली, देवीलाल ने बताया एक समान सेवा, अनुकंपा नियुक्ति, नियमितिकरण, भर्ती से प्रतिबंध हटाने, जबरिया कार्य लिए जाने, पदोन्नती नियम बनाने की मांग काे लेकर ज्ञापन सौंपा।