पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने कलेक्टर को सौंपा अनाज

किसानों ने कलेक्टर को सौंपा अनाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके गांवों में कृषि महोत्सव के तहत कृषि क्रांति रथ पहुंच रहा है और किसानों को उपयोगी जानकारी दी जा रही है। रविवार-सोमवार को रथ आंतरी क्षेत्र में पहुंचा। खजूरी में हुए महोत्सव में कलेक्टर जीवी रश्मि और एसडीएम नेहा भारतीय पहुंची। किसानों ने कलेक्टर रश्मि को अनाज के पैकेट सौंपे। उन्होंने गांव को स्वच्छ बनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। महेश शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। रथ खजूरी, देंथल, कुंडला, खानखेड़ी गांवों में गया। श्यामसिंह सारंगदेव ने जानकारी दी। भदवा, नलवा, लसूड़िया, आंतरी में आर एस सिसौदिया ने योजनाएं समझाई। खसरा नकल, क्रेडिट कार्ड बांटे और मिट्टी के नमूने लिए।

कलेक्टर जीवी रश्मि को अनाज सौंपता किसान।

कृषि महोत्सव में मौजूद कर्मचारी और ग्रामीण।