पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर पहुंचे कर्मचारी, मरीजों को दी दवाई

घर-घर पहुंचे कर्मचारी, मरीजों को दी दवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मनासा/आंतरी

स्वास्थ्यकर्मचारी घर-घर जाकर खून की जांच कर रहे हैं। स्लाइड बनाई जा रही है और मरीजों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। दवाई बांटी जा रही और गांव में मच्छरनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।

एक महीने से आंतरी में मलेरिया-पीलिया के रोगियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। महीने भर में पीलिया से दो लोगों की मौत हो गई और 15-20 ग्रामीण बीमार हैं। लाेगों के बीमार हाेने को भास्कर ने प्रमुखता उठाया और स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव में पहुंचा। आशा कार्यकर्ता, एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे। पीलिया से मरने वाले लोगों के घरों में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 250 से अधिक स्लाइड बनाई गई। मलेरिया के साथ पीलिया और डेंगू के मरीज मिले। ग्राम पंचायत के अनुसार गांव में सफाई हो रही है। पेयजल कुएं के आसपास भी सफाई कराई जा रही है और कुएं की दीवार का निर्माण जल्द कराया जाएगा। रविवार को सीएमएचओ केके वास्कले टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का दौरा कर सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। विभाग की टीम को गांव के हर घर में सर्वे करने, दवाई वितरण करने और स्वास्थ्य समिति को सफाई की व्यवस्था देखने के निर्देश दिए।

गांव में मच्छरनाशक का छिड़काव किया गया।

मरीजों को दवाई देती आशा कार्यकर्ता।

कर्मचारियों को फटकारा

सीएमएचओने अस्पताल के कर्मचारियों को सफाई को लेकर फटकार लगाई। वास्कले ने कहा अस्पताल में ही गंदगी पसरी है। सामान अस्त-व्यस्त है। अस्पताल खुद बीमार है तो गांव के लोग कैसे ठीक रहेंगे। तत्काल सफाई कराएं। 2अक्टूबर को अस्पताल के फोटो देखूंगा। जल्द स्थिति सुधारें।

जांचकराकर दवाई बंटवाई

^आंतरीमें मरीजों की जांच कराई जा रही है। स्लाइड बनाई है और दवाई वितरण किया है। गांव में सफाई कर मच्छरनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। केकेवास्कले सीएमएचओ, नीमच