पहले दिन पीजी कॉलेज का रहा दबदबा
अंतरजिला महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को शासकीय उमावि क्रमांक 2 के खेल मैदान पर हुआ। तीन दिनी स्पर्धा के पहले दिन शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबले जीते। पहले मुकाबले में जावद महाविद्यालय की टीम को हराया तो दूसरे में रामपुरा महाविद्यालय टीम को शिकस्त दी। प्रतियोगिता संयोजक देवेंद्रसिंह राठौर, एम्पायर राजेश गुजेटिया व्यायाम शिक्षक, प्रेम भारतीय थे।
सोमवार को पहले दिन दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद विरुद्ध स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पीजी कॅालेज नीमच के मध्य सुबह 9.30 बजे खेला गया। जावद टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। स्वामीविवेकांनद महाविद्यालय की टीम मैदान पर उतरी और 20 ओवर में 223 रन बनाए। तेजस चौधरी ने 84 रन बनाए। अजय सोलंकी ने 36 रन बनाए। अजय खत्रे ने 42 रन बनाए। जावद महाविद्यालय की टीम लक्ष्य का पीछे करने मैदान में उतरी। 100 रन पर आउट हो गई। नीमच के खिलाडी ने महेश भाटी 3, प्रकाश ने 2, कोमल ने 2 विकेट लिए। दूसरा मुकाबला नीमच पीजी कॅालेज विरुद्ध रामपुरा महाविद्यालय के बीच हुआ। रामपुरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 61 रन बनाकर आलआउट हो गई। नीमच के खिलाडी पिंकेश ने 3 विकेट, विष्णु ने 3 विकेट लिए। जवाब में नीमच पीजी कॅालेज की टीम 7 विकेट से जीत गई। अजय खत्रे ने 46 रन बनाए।
आजमनासा विरुद्ध ज्ञानोदय में मुकाबला-मंगलवार सुबह9.30 बजे मनासा विरुद्ध ज्ञानोदय काॅलेज में मुकाबला होगा। 24 सितंबर को 3 दिनी प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन करता खिलाड़ी।