पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरण पोषण नहीं किया, बेटे के खिलाफ मामला

भरण-पोषण नहीं किया, बेटे के खिलाफ मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरण-पोषण नहीं किया, बेटे के खिलाफ मामला

मनासा| पिताका भरण-पोषण नहीं करने पुलिस ने बेटे, बहू और पोते के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार भील गली के मांगीलाल पिता नंदराम सुतार 80 साल के साथ उसके बेटे-बहू दुर्व्यवहार करते हैं। बुजुर्ग को परेशान किया जाता है। भरण पोषण नहीं किया जा रहा। मंगलवार को मांगीलाल की रिपोर्ट पर बेटे चंद्रप्रकाश सुतार, बहू उषा और पोते पिंटू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जलनेसे युवक की मौत

नीमच | शहरके उपनगर बघाना की एकता कॉलोनी निवासी रतन पिता भैरुलाल कीर 40 की जलने से रविवार शाम मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।