पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने स्टॉम्प शुल्क वृद्धि पर जताया विरोध

कांग्रेस ने स्टॉम्प शुल्क वृद्धि पर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टॉम्पशुल्क बढ़ाने पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का विरोध किया है। शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम रावत ने बताया प्रदेश सरकार ने स्टाम्प अधिनियम में संशोधन कर 5 से 10 गुना शुल्क बढ़ा दिया है। शुल्क वृद्धि से किसानों, विद्यार्थियों और आमजनता पर बोझ बढ़ा है। नोटरी के लिए साधारण दस्तावेजों के अभिप्रमाणीकरण पर 10 रुपए का शुल्क लगाया है। दस रुपए का स्टाम्प अब 50 रुपए में रहा है। लोगों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। दस्तावेज पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड की सर्च रिपोर्ट और जाति प्रमाण पत्र बनवाना महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।

कांग्रेसजिला प्रबंधन समिति की बैठक कल

नीमच| जिलाकांग्रेस कमेटी की प्रबंधन समिति ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक 24 सितंबर दोपहर 12 बजे गांधी भवन पर रखी हैं। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल ने बताया कांग्रेस के सदस्यता अभियान की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। अभियान सुचारु चलाने और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी।