दोपहर तक प्रदर्शन किया, शाम को आश्वासन पर हड़ताल खत्म
प्रदेश सरकार द्वारा संविदा शर्तों का पालन और नियमित नहीं करने को लेकर ग्राम रोजगार सहायक सचिवों की हड़ताल रविवार को शाम 4 बजे तक जारी रही। उन्होंने दोपहर तक आधे कपड़ों में प्रदर्शन किया और शाम को ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी।
मनरेगा के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सहायक सचिवों ने रविवार को कलेक्टोरेट परिसर में तीन घंटे धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे सीएसवी अग्रोहा भवन पहुंचे। यहां उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता को वेतन विसंगति के कारण उत्पन्न समस्याओं की जानकारी दी। उन्हें मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी दिया।
ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया 4 बजे प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव सागर में ग्राम रोजगार सहायक सचिवों की धरना-प्रदर्शन में पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारियों को समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया। सहायक सचिवों की 2015 संविदा नीति निरस्त कर नियमित करने, वेतन विसंगति दूर करने के लिए 23 फरवरी से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया से चर्चा कर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इससे प्रदेशभर में चल रही हड़ताल खत्म कर दी गई। जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शर्मा के अलावा सचिव राजेश चौधरी, संगठन मंत्री दिलीपसिंह बोराना, जावद ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मनासा अध्यक्ष चेनराम पाटीदार, नीमच अध्यक्ष विजय मेघवाल, प्रकाश गंधर्व, राकेश डांगी, पवन पिछोलिया, अजय रावल, कैलाशनाथ योगी, पुखराज नागदा, पप्पूलाल नागदा, सत्यनारायण धाकड़, हीरालाल गुर्जर, पप्पू कोटली, विजय नीलिया मौजूद थे।
आधे कपड़ों प्रदर्शन करते ग्राम रोजगार सहायक सचिव।