पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईटेक होगी नगर परिषद, वेबसाइट पर नजर आएगा शहर

हाईटेक होगी नगर परिषद, वेबसाइट पर नजर आएगा शहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार ने नगर परिषदों को हाईटेक करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अप्रैल से शहरों का सर्वे शुरू हो जाएगा। हमारी नगर परिषद भी हाईटेक होगी और वेबसाइट बनेगी। जल्दी ही शहर और अन्य जानकारियों इस वेबसाइट पर नजर आएंगी।

दिसंबर 2015 में राज्य सरकार ने प्रदेश की नगर परिषदों को ई-नगर परिषद बनाकर हाईटेक करने की योजना बनाई थी। इसके तहत निजी कंपनियाें से हर शहर का पूरा डाटा तैयार कराया जाना है। इसके आधार पर वेबसाइट बनाई जाएगी। मनासा नगर परिषद का डाटा तैयार करने करने की कवायद भी शुरू हो गई है। इसके लिए नए वित्त वर्ष से सर्वे शुरू हाे जाएगा। इसमें शहर की सीमा, नक्शा, क्षेत्रफल, मकान, दुकान, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, आबादी, मूलभूत सुविधाओं के साथ शहर की विशेषताओं सहित अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। सर्वे टीम घर-घर व गली-गली जाकर जानकारी जुटाएगी। इसके अाधार पर वेबसाइट तैयार होगी। अभी शासन को कुछ जानकारियां भेजी हैं। ई-नगर परिषद का सारा काम शासन स्तर पर होगा। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट से शहर के साथ नगर परिषद की योजनाओं, कार्याें और करों की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। नगर परिषग के सीएमओ राजेंद्र हरगौड़ ने बताया शहर की परिषद ई-नगर परिषद होगी और लोगों को सुविधाएं मिल सकेंगी। घर बैठे उन्हें सारी जानकारियां मिल सकेंगी।

नए सिरे से तय होंगे टैक्स
ई-नगर परिषद बनने से पहले निजी कंपनी के कर्मचारी पूरे शहर का सीमांकन करेंगे और क्षेत्रफल तय किया जाएगा। मकानों और दुकानों की नपती होगी और नए सिरे से संपत्ति कर का निर्धारण होगा। ई-नगर परिषद व्यवस्था लागू होने के बाद नया संपति कर वसूला जाएगा। इससे नगर परिषद की आय में वृद्धि होगी और शहर को विकास की नई सौगातें मिल सकेंगी।

कोई भी ले सकेगा जानकारी - शहर का हर नागरिक कोई भी जानकारी नगर परिषद की वेबसाइट पर अासानी से कहीं पर भी प्राप्त कर सकेगा। जाएगी। शहर का क्षेत्रफल, आबादी, मकानों-दुकानों की स्थिति, मार्ग के साथ ही नक्शे भी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

खबरें और भी हैं...