विधायक कप में तीन अंक से मनासा विजयी
उत्कृष्ट स्कूल में चल रही दो दिनी विधायक कप शूटिंग वालीबॉल स्पर्धा का रविवार को समापन हुआ। इसमें मनासा की ए टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। रविवार को दिनभर में सेमीफाइनल, फाइनल के साथ ही कुल तीन मुकाबले हुए। शाम करीब 6 बजे फाइनल मुकाबला विजय क्लब भाटखेड़ी और मनासा ए टीम के बीच हुआ। 15-15 अंक की तीन पाली में अंतिम पाली में मनासा ने 3 अंक से जीत हासिल की। भाटखेड़ी को उपविजेता घोषित किया गया। तीसरे स्थान के लिए कुकड़ेश्वर थाना और कुकड़ेश्वर ए के बीच हुआ था। इसमें कुकड़ेश्वर ए ने मुकाबला जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विधायक कैलाश चावला की मौजूदगी में विजेता टीमों का पुरस्कृत किया गया। इसमें ट्रॉफी के साथ को प्रथम 5000 रुपए, द्वितीय 3100 और तृतीय को 1100 रुपए नकद देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खेल एवं युवक कल्याण विभाग जिला अधिकारी विजय सलाम, संजय पुरोहित, दिपक जोशी, नरेंद्र व्यास, भानुप्रताप पुरोहित, दिलीप वर्मा, दिनेश राठौर सहित अन्य मौजूद थे।
उत्कृष्ट स्कूल के मैदान पर वालीबॉल खेलते खिलाड़ी।