पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों को राहत, बनाए प्रतीक्षालय

यात्रियों को राहत, बनाए प्रतीक्षालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता. मनासा

पिपल्यामंडी से मनासा तक एमपीआरडीसी ने सड़क बनवाई। सड़क निर्माण के महीनों बाद भी यात्री प्रतीक्षालय नहीं बनाए। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। भास्कर ने समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने प्रतीक्षालय बनवाए।

सालभर पहले लोगों की सुविधा के लिए एमपीआरडीसी ने निर्माण एजेंसी को ठेका देकर सड़क निर्माण कराया। मनासा से पिपल्यामंडी तक डामरीकृत सड़क बनाई। साथ ही यात्री प्रतीक्षालय और सड़क किनारे नाली निर्माण की योजना बनाई। मंदसौर चौराहे पर सड़क के दोनों ओर यात्री प्रतीक्षालय बनाने के लिए सीसी कराया लेकिन राजनीतिक उलझन के कारण निर्माण बंद कर दिया। रामपुरा और मंदसौर की आेर जाने वाले यात्री चौराहे पर बसों का इंतजार करते हैं। लोगों को धूप हो और बारिश में परेशानी होती थी। भास्कर ने समस्या को प्रमुखता से उठाया। एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए और प्रतीक्षालय बनाने को कहा। पिपल्यामंडी से मनासा के बीच गांवों में कहीं भी प्रतीक्षालय नहीं थे। निर्माण एजेंसी ने पिपल्यामंडी, झारड़ा, अांतरी फंटा, लोड़किया, महागढ़, बर्डिया के साथ हर गांव में सीसी किया। प्रतीक्षालय बनाए। इससे लोगों को राहत मिली है। यात्री श्यामाबाई, करणसिंह और अमृतलाल ने बताया हर गांव में प्रतीक्षालय बन गया है।

यात्री प्रतीक्षालय का काम अंतिम चरण में

^पिपल्यामंडीसे मनासा के बीच यात्री प्रतीक्षालय का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द काम पूरा हो जाएगा। सुविधा दी जाएगी। नाली निर्माण के मामले में उच्चाधिकािरयों से संपर्क करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।^ राजेशकुमार दायमा, एजीएम, एमपीआरडीसी, नीमच

मंदसौर चौराहे पर बनाया प्रतीक्षालय।