पलाश पर फागुन की दस्तक
मनासा | फागुन 23 फरवरी से शुरू होगा लेकिन प्रकृति इसके रंग में अभी से रंगने लगी है। अंचल में पलाश के फूल खिलने लगे हैं। फूलों के केसरिया रंग ने वातावरण को फागुनी कर दिया है। मनासा के मंदिरों में होली पर पलाश के फूलों से बने रंग से भगवान के साथ होली खेलने की परंपरा आज भी कायम है। मंदिरों में आने वाले हर श्रद्धालु पर यही ईको फ्रैंडली रंग डालकर उत्सव मनाया जाता है।