- Hindi News
- घायल बबलू को धर्मशाला के बाहर फेंक गया था लालाराम
घायल बबलू को धर्मशाला के बाहर फेंक गया था लालाराम
छककरशराब पीने के बाद बबलू को ट्रैक्टर से लेकर लालाराम मनासा रहा था। रास्ते ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा और झटके से बबलू लोहे पाइप से जा टकराया। उसकी पसलियां टूट गई। गंभीर हालत में लालाराम उसे द्वारकापुरी धर्मशाला के बाहर फेंककर भाग गया।
शनिवार को पुलिस ने बबलू बावरी 22 साल की मौत के मामले में खुलासा किया। हत्या के आरोप में एक महिला के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीआई आरएस भदौरिया जांच अधिकारी सीके सिंह परिहार ने बताया 15 सितंबर सुबह धर्मशाला के बाहर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव बरामद किया और तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश के दौरान धर्मशाला के चौकीदार केदार पिता रामाजी कीर 60 साल और उसकी प|ी कलाबाई उर्फ कल्ली से पूछताछ की। शक पर केदार के लड़के लालाराम से पूछताछ हुई और सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में केदार, कल्ली और लालाराम ट्रैक्टर से बबलू को उतारते नजर आए। पूछताछ में केदार ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया जेतपुरा के पास बन रहे वेयर हाऊस पर काम करता हूं। रविवार को मेरा मित्र बबलू मेरे पास आया और शाम को दाेनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद मैं ट्रैक्टर में लोहे की टीन रखकर मनासा आने लगा। बबलू भी साथ ट्रैक्टर पर बैठ गया। वह ट्रैक्टर पर लोहे का पाइप पकड़ कर बैठा था। सावन के पास ट्रैक्टर गड्ढे में कूद गया। झटके से बबलू लोहे के पाइप से टकरा गया। टकराते ही वह जोर से चीखा और बेहोश हो गया। मैंने उसे टीन के नीचे सुला दिया और बायपास से ट्रैक्टर लेकर धर्मशाला पहुंचा। मेरे माता-पिता को बुलाया और बबलू को ट्राली से उतार पर धर्मशाला के बाहर सुला दिया। तब तक बबलू जीवित लेकिन बेहोश था। सुबह देखा तो बबलू की मौत हो चुकी थी और पुलिस गई। पुलिस ने केदार, कल्ली और लालाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तेजआवाज में चालीसा-पसलियां टूटनेसे बबलू दर्द के कारण चीख रहा था। चीख लोगों को नहीं सुनाई दें इसलिए लालाराम ने तेज आवाज में टेप रिकाॅर्डर शुरू कर दिया। तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी। लोगों ने रास्ते में टोका तो लालाराम ने कोई जवाब नहीं दिया।
सीसीटीवीकैमरे से पकड़ाए अारोपी-द्वारकापुरी धर्मशालाके ऊपर निजी बैंक संचालित हैं। बैंक ने धर्मशाला के ऊपर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। बबलू का शव मिलने पर पुलिस ने बैंक संचालकों से संपर्क किया और सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में लाल रंग का ट्रैक्ट