पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच. मध्यप्रदेशशिक्षक संघ ने प्रभारी मंत्री दीपक जोशी नगर आगमन के दौरान मनासा रोड स्थित डाक बंगले पर ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में युक्तियुक्तकरण से पूर्व पदोन्नति के बिना युक्तिकरण किया तो यह प्रक्रिया निरर्थक हो जाएगी। इसके साथ शिक्षकों को जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में आने वाले परेशानियों से अवगत कराया।

प्रेरकोंकी बैठक 23 को

नीमच. मप्रप्रेरक शिक्षक संघ की बैठक 23 सितंबर शोरूम चौराहा जवाहर नगर बगीचे में सुबह 10 बजे रखी है। जिला प्रेरक संघ अध्यक्ष शौकिनलाल नागदा सभी प्रेरकों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

बैठकआज

नीमच. मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होगी। बैठक संघ जिला कार्यालय 26 जनवार नगर पर दोपहर 2 बजे होगी। जिला सचिव दिनेशचंद्र भट्‌ट ने पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।

स्वास्थ्यविभाग ने किया फीवर सर्वे

नीमच. सेक्टरसावन की स्वास्थ्य टीम ने गांव पिपलोन में मलेरिया फीवर का सर्वे किया। घर-घर जाकर 90 रक्त पट्टियां बनाई। बीएमओ डॉ. अभिषेक वरुण के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को मलेरिया से बचने के उपाय बताए। सर्वे टीम में सुपरवाइजर राजेश गर्ग, विनोद तिवारी, सुरेश कारपेंटर, फरजान कुरैशी, लीला उज्जनिया आदि मौजूद थे।