पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआरपीएफ करेगी अफीम की सुरक्षा

सीआरपीएफ करेगी अफीम की सुरक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हफ्ते-दसदिन में अफीम निकलना शुरू हो जाएगी। इस बार अफीम की लूट चोरियां रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई है। अफीम की सुरक्षा के लिए एसएएफ (स्पेशल आर्म्स फोर्स) की एक कंपनी जिले में तैनात की जाएगी।

यहा जानकारी आईजी वी. मधु कुमार ने बुधवार को कंट्रोल रूम में मीडिया को दी। उन्होंने माना अफीम की फसल आते ही किसानों को चोरी लूट का डर सताने लगता है। इसे देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रहेगी और एसएएफ की कंपनी भी लगाई जाएगी। इसमें 1 डीएसपी, 7 एसआई, 12 एएसआई, 40 हेड कांस्टेबल कांस्टेबल 60 सहित 120 सदस्य होंगे। यह जिला मुख्यालय पर रहेगी और इसके गश्ती दल गांवों में घूमेंगे। ये थानों के संपर्क में रहेंगे। पिछले दिनों आसपास के जिलों में पकड़ाई डोडाचूरा लूटने वाली गैंग से पूछताछ की जा रही है। बंशी गुर्जर एनकाउंटर का सवाल उठते ही आईजी बोले सीबीआई जांच कर रही है। उसे छह माह जांच के लिए दिए गए हैं।

एसपीबोले जांच चल रही है- तीनमहीने पहले कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में 21 क्विंटल डोडाचूरा चोरी हुआ था। बघाना थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा जब्त किया डोडाचूरा गोदाम में जल गया। दोनों के ही आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए। यह सवाल उठाने पर एसपी रूडोल्फ अल्वारेस का कहना था कुकड़ेश्वर मामले में आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास जारी हैं। दूसरे मामले में जांच चल रही है।

35 शिकायतें आईं

आईजीने एसपी कार्यालय में आमजन से मुलाकात की। 35 लोगों ने आवेदन देकर उन्हें समस्या बताई। मनासा क्षेत्र की भाजपा नेत्री के साथ हुई ज्यादती के मामले में दोनों पक्षों के लोग पहुंचे और एक-दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। नेत्री के समर्थकों का कहना था पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। उसने जांच में पीड़ित महिला को गर्भवती दर्शा दिया है। जबकि दूसरे पक्ष के मुरलीधर कछावा गोपाल रावत ने बताया मामले में कन्हैयालाल रावत, नंदलाल कछावा यशवंत बटवाल के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया है।

जावद की मंजू ने पति गोपाल बैरागी के साथ पड़ोसी की शिकायत की।