पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रेन से नहीं बनी बात तो थामे प्रतिमा के हाथ

क्रेन से नहीं बनी बात तो थामे प्रतिमा के हाथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा | भाजपाके पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्परण दिवस के रूप मनाई गई। सुबह भाजपा नेता कार्यकर्ता कारगिल चौक पर जुटे। प्रतिमा ऊंची होने से माल्यार्पण के लिए नगर परिषद की ट्रॉली क्रेन बुलाना पड़ी। मंडल अध्यक्ष सुनील यजुर्वेदी नप का कर्मचारी ट्रॉली में चढ़े। इसे हाईड्राेलिक सिस्टम उठाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रतिमा तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद यजुर्वेदी ने प्रतिमा के हाथ थामे नेताओं ने सहारा देकर उन्हें ऊपर चढ़ाया। तब माल्यार्पण कर सके। नप अध्यक्ष यशवंत सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष बंशीलाल राठौर, कैलाश आगार, गोपाल सारड़ा, रघुनंदन जोलानिया, दिनेश व्यास, बद्रीलाल राठौर मौजूद थे।

रामपुरामें मनी पं. उपाध्याय पुण्यतिथि- रामपुरा| लालबागस्थित अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद पाटीदार, उपाध्यक्ष जीतू जागीरदार, अजय विश्वास जोशी, रूपेश सारू मौजूद थे।

पं.दीनदयाल मनाई पुण्यतिथि

नीमच| शाम5.30 बजे भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मंगल पटवा ने पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पं. उपाध्याय ने पार्टी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए एकजुट रहना चाहिए।

माला पहनाकर उतरते मंडल अध्यक्ष।

ट्रॉली क्रेन मूर्ति तक नहीं पहुंच पाई।