65 लाख की सड़क 8 माह में खराब
मनासा-भाटखेड़ीसड़क फिर खराब हो गई है। 65 लाख रुपए की लागत से बनी यह सड़क आठ महीने भी दम नहीं भर सकी। इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं।
पांच किमी लंबा भाटखेड़ी-मनासा मार्ग सालों से जर्जर था। आवाजाही में लोगों को परेशानी होती थी। अक्सर जाम लग जाता था। पीडब्ल्यूडी ने 65 लाख रुपए की लागत से सड़क बनाई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। यह राहत आठ महीने भी नसीब नहीं हुई। सड़क फिर जगह-गगह से उखड़ने लगी है। इस पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। भाटखेड़ी बायपास के पास हालत ज्यादा खराब है। बावजूद विभाग के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीण विष्णु चौधरी b दिनेश कीर ने बताया निर्माण के दौरान सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। यही वजह है कि सड़क साल भर भी नहीं टिकी।
पहलेआशंका जताई थी- सड़ककी गुणवत्ता को लेकर भास्कर ने पहले ही चेताया था। इसमें गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे।
गारंटी में है, ठीक कराएंगे
^मनासा-भाटखेड़ीसड़क गारंटी पीिरयड में है। जहां-जहां उखड़ी है वहां-वहां एजेंसी से ठीक कराई जाएगी। सड़क की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। सीकेकांठेड, सब इंजीनियर- पीडब्ल्यूडी, मनासा