पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओले बारिश से प्रभावित सात गांवों में सर्वे शुरू

ओले बारिश से प्रभावित सात गांवों में सर्वे शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलाप्रभावित सात गांवों में नुकसानी का सर्वे शुरू हो गया है। तहसीलदार ने पटवारियों से तीन दिन में फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई होगी।

तहसील के कई गांवों में 8 फरवरी की रात बारिश के साथ अोलावृष्टि हुई थी। इससे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। विधायक कैलाश चावला की सख्त हिदायत के बाद प्रशासन ने ओला प्रभावित गांवों का सर्वे शुरू कर दिया है। पटवारी जमुनियारावजी, मालखेड़ा, तिलसांवरा, दांतोली, बालागंज, सानबावड़ी धामनिया में नुसकानी का जायजा ले रहे हैं। तहसीलदार बीएल बामनिया ने पटवारियों को हर खेत में जाकर आंकलन करने का निर्देश दिया है। इससे पहले 9 फरवरी को एसडीएम बीएल कोचले, तहसीलदार बामनिया वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी महेश शर्मा ने प्रभावित गांवों का दौरा किया था। इसके बाद 10 फरवरी को विधायक कैलाश चावला भी गांव पहुंचे और किसानों से बात की थी।

ग्रामीणभी तैयार करेंगे सूची - ओलावृष्टिसे नुकसान का आंकलन प्रशासन अपने स्तर पर करा रहा है। ग्रामीण भी अपने स्तर पर सूची तैयार कर रहे हैं। नुकसान का प्रतिशत, फसल किसानों के नाम सूची में जोड़े जा रहे हैं। किसानों से ऐसा करने के लिए विधायक ने कहा था।

मुआवजादें- नीमच|ओलेसे नुकसान का मुआवजा देने की मांग समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष घनश्याम नागदा ने भी की है।

रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्रवाई

^सातगांवों में आेलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पटवारियों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीएलबामनिया, तहसीलदार, मनासा