- Hindi News
- अब कैमरे की नजर में रहेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी
अब कैमरे की नजर में रहेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी
सरकारीअस्पताल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कर्मचारियों पर कैमरे की नजर होगी। व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति सीसीटीवी कैमरों की खरीदी करेगी।
रोगी कल्याण समिति की बैठक में सदस्य महावीर गांधी ने कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा अौर समिति ने प्रस्ताव पारित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में पांच कैमरे खरीदने पर सहमति बनी। जल्द कैमरों की खरीदी की जाएगी। खरीदी के लिए 30 हजार रुपए का अनुमानित बजट रखा है। अस्पताल के मुख्य गेट, ओपीडी के बाहर, मेटरनिटी वार्ड से सामने, लेबर रूम के बाहर और दवाई वितरण लैब के सामने कैमरे लगाए जाएंगे।
गायबहो जाती है सामग्री - रोकसकी बैठकों में कंबल बेचने, दवाई और सामग्री चोरी के मामले उठा चुके हैं। रात के मरीजों पर सरकार की सुविधाएं नहीं पहुंच पाती। सीसीटीवी कैमरे लगने से अस्पताल की इन गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। चोरी के मामलों पर अंकुश लग सकेगा।
जल्द लगाएंगे
^रोगीकल्याण समिति ने सरकारी अस्पताल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। अस्पताल में पांच कैमरे लगाए जाएंगे और कर्मचारियों पर नजर रखी जाएगी। जल्द कैमरों और मॉनीटर की खरीदी की जाएगी। बीएलभायल, बीएमओ,मनासा