सीसीटीवी की नजर में रहेंगे गरबा पंडाल
नवरात्रिमें गरबा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे से शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। गरबा मंडल स्थापना स्थलों पर कैमरे की व्यवस्था करेंगे और बल निगरानी रखेगा।
नवरात्रि उत्सव की तैयारियों अौर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रविवार को थाना में गरबा मंडलों की विशेष बैठक बुलाई गई। टीआई आरएस भदौरिया ने मंडलों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। मंडल सदस्य प्रतिमा स्थापना स्थल पर रात्रि में तैनात रहेंगे। गरबा मंडलों ने नगर परिषद के सामने आवारा पशुओं की समस्या रखी। परिषद ने सोमवार से आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम चलाने का कहा। बैठक में इंदरमल पामेचा, गोपाल सोनी,सुनील यजुर्वेदी, अजय तिवारी, अकरम खान, जाकिर सदर, पटवारी अजय शर्मा के साथ बिजली कंपनी, नगर परिषद, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और वरिष्ठजन मौजूद थे।
नगरमें 14 स्थानों पर स्थापना -नवरात्रि मेंनगर में 14 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापना की जाएगी। अन्नपूर्णा माता मंदिर, पंजाबी समाज, गुजराती समाज, माहेश्वरी समाज, जूनासाद, भाटखेड़ी रोड, जीन क्षेत्र के साथ कई स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापना की जाएगी। नगर के अलावा थाना क्षेत्र के गांवों में 38 स्थानों पर प्रतिमा स्थापना होगी और उत्सव मनाया जाएगा।
^नवरात्रिके दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। कैमरों की मदद से शरारती तत्वों नर निगरानी की जाएगी। -आरकेराय, एसडीओपी,मनासा