विदाई की तैयारी में मानसून
बारिशजाने के बाद मौसम में उमस बढ़ती जा रही है। 4 दिन से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में उछाल है। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। इस सीजन में अब तक 31 इंच बारिश हो चुकी है। इन दिनों मौसम को देखकर लग रहा है बारिश की विदाई का दौर करीब है।
सप्ताहभर से बारिश की गतिविधियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। गर्मी बढ़ रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जो सितंबर में सबसे ज्यादा है। जिले में अब तक 796 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले की औसत बारिश 833 मिमी है। आमतौर पर क्षेत्र में सितंबर के मध्य से मानसून की विदाई की तैयारी हो जाती है। असर पिछले कुछ दिनों से दिखाई दे रहा है। तापमान में इजाफा हो रहा है और बारिश लगभग थम गई है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रात का मौसम जरूर खुशगबार बना हुआ है। पारा 22-23 डिग्री के आसपास है। दिन में मौसम सूखा और उमस भरा होने से बेचैनी हो रही है।
मानसून मीटर
ब्लॉक इस वर्ष पिछले वर्ष
नीमच802 983
जावद 725 839
मनासा 861 1100
कुल 796 974
नोट- बारिश के आकड़े मिमी में। जिले की औसत बारिश 833 मिमी है।
सबसे कम बारिश जावद में
जिलेके तीनों ब्लॉक के बारिश के आकड़ों पर नजर डालें तो सबसे कम बारिश जावद में हुई है। जावद में मात्र 725 मिमी बारिश हुई जो जिले की औसत बारिश से 100 मिमी कम है। सबसे ज्यादा बारिश मनासा ब्लॉक में हुई। मनासा में 861 मिमी बारिश हुई है जो औसत से ज्यादा है। नीमच ब्लॉक में बारिश का आकड़ा 802 मिमी है।
बारिशकी दरकार
सप्ताहभरसे बारिश नहीं होने से जिले के कई क्षेत्रों में खरीफ की फसले मुर्झाने लगी है। जावद के किसान निर्भयराम सगीतला मेंडकी के रतनलाल कांकरिया ने बताया उंचे खेतों में फसलें सूखने लगी है। एक और बारिश हो जाए तो खरीफ में सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलें अच्छी तरह पक जाएगी। पानी के अभाव में किसानों ने खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए मोटरें चालू कर दी है।