पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 196 मतदान केंद्र संवेदनशील

जिले में 196 मतदान केंद्र संवेदनशील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में गड़बड़़ी रोकने के लिए मुस्तैद रहेगी पुलिस

सिटीरिपोर्टर | नीमच

निर्वाचनअायोग ने जिले की 236 पंचायतों में चुनाव कराने के लिए 826 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 196 केंद्र संवेदनशील (क्रिटिकल) माने गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

निकाय चुनावों के बाद अब निर्वाचन आयोग त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट गया है। जिले के नीमच, मनासा जावद ब्लाॅक की 236 पंचायतों में चुनाव होने हैं। यहां 826 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 196 केंद्र संवेदनशील हैं। सबसे ज्यादा नीमच ब्लॉक में 79 सबसे कम मनासा में 42 हैं केंद्र संवेदनशील हैं। हर केंद्र पर एक-चार का बल तैनात रहेगा। इसके अलावा एसपीजी के जवान भी रहेंगे।

संवेदनशील मतदान केंद्र

{जहां पिछले चुनावों में 75 फीसदी या इससे ज्यादा मतदान हुआ हो।

{ जहां 75 फीसदी मतदान किसी एक प्रत्याशी को मिले हों।

{ पुराने मतदान के समय बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं हुई हों।

{जहां रिपोलिंग कराना पड़ी हो।

संवे. केंद्र और मतदाता

ब्लॉकमतदान संवेदनशील मतदाता

केंद्र केंद्र संख्या

नीमच 261 79 1,11,910

जावद 269 75 1,16,798

मनासा 296 42 1,36,480

कुल 826 196 3,65,188