पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाते में करोड़ों रु., केंद्र तरसते रहे

खाते में करोड़ों रु., केंद्र तरसते रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{राज्य शिक्षा केंद्र का मामला

भास्करसंवाददाता | मनासा

प्रदेशसरकार ने राज्य शिक्षा केंद्र को करोड़ाें रुपए की राशि जारी की। केंद्र ने दो करोड़ रुपए जिला परियोजना समन्वयक के खाते में जमा करा दिए लेकिन जनपद शिक्षा केंद्रों को अब तक एक रुपया भी नहीं मिला।

2014-15 के लिए स्वीकृत कार्य के लिए नवंबर 2014 में शासन ने राज्य शिक्षा केंद्र को करोड़ों रुपए जारी किए थे। केंद्र ने यह प्रदेश के हर जिले के परियोजना समन्वयकों के खाते में जमा कराए। करीब 2 करोड़ रुपए नीमच जिले के परियोजना समन्वयक के खाते में जमा हुए थे। 2 दिसंबर को जमा हुई यह राशि नीमच, मनासा जावद ब्लॉक के जनशिक्षा केंद्रों को आबंटित होना थी लेकिन अब तक नहीं हुई। जिले को तो राशि आवंटित हुए पर शिक्षा केंद्र नहीं पहुंची। ऐसे में काम-काज प्रभावित हो रहे हैं। हर ब्लॉक में उधार लेकर काम कराना पड़ रहे हैं। बीआरसी जनशिक्षकों का उनका कहना है कि बाजार में काफी उधारी हो गई है। जिला परियाेजना अधिकारी कार्यालय के अनुसार केंद्र में राशि गई है। यह जल्द आवंटित की जाएगी।

नहीं मिली राशि

नीमचजिले में 35 जनपद शिक्षा केंद्र हैं। हर केंद्र पर दो जनशिक्षक हैं। इन्हें बैठकें लेने, भ्रमण, निरीक्षण, प्रशिक्षण केंद्र संचालन के लिए सालाना राशि की जरूरत होती है। एक साल से राशि नहीं मिली है।

राशिजारी करेंगे

^राज्यशिक्षा केंद्र से राशि मिल गई है। अब जनपद शिक्षा केंद्रों को भेजी जाएगी। आरआरसिकरवार, डीपीसी,नीमच