बैरागी समाज में होंगे सामूहिक विवाह
खर्चीलीशादियों से बचने के लिए वैष्णव बैरागी समाज संगठन अब सामूहिक विवाह के आयोजन करेगा। इसके लिए समितियां गठित कर जिम्मेदारी दी जाएगी। यह बात समाज के वरिष्ठ अंशुल बैरागी ने कही। वे अन्नपूर्णा माता मंदिर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान 12 जनवरी को होने वाले रामानंद जयंती समारोह को पंचायत चुनाव के कारण स्थगित करने का निर्णय लिया। भरत बैरागी, दीनबंधु बैरागी, दिनेश बैरागी, घनश्याम बैरागी, जगदीश बैरागी सहित अन्य मौजूद थे।