पेंशनरों ने कहा 1 जुलाई से मिले भत्ता
शासनके 1 अक्टूबर 2014 से सात फीसदी महंगाई भत्ता देने के आदेश पर मप्र पेंशनर समाज ने नाराजगी जताई है। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष दौलतसिंह राठौर तहसील अध्यक्ष देवीलाल शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 1 जुलाई 2014 से महंगाई राहत देने की घोषणा की थी। अब अक्टूबर से लागू करने के आदेश जारी किया। सरकार ऐसा कर कर्मचारी पेंशनरों में भेदभाव कर रही है। अत: 1 जुलाई 2014 से ही महंगाई भत्ता दिया जाए।