- Hindi News
- दो करोड़ से संवरेगा सहस्त्रमुखेश्वर मंदिर
दो करोड़ से संवरेगा सहस्त्रमुखेश्वर मंदिर
कुकड़ेश्वरके प्रसिद्ध सहस्त्रमुखेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार की योजना शासन ने बनाई है। मंदिर संवारने में करीब दो करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। मंदिर को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए यह कवायद की जा रही है।
शासन ने कुकड़ेश्वर के सहस्त्रमुखेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार किया है। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समरथलाल पटवा ने बताया इसमें मंदिर को आकर्षक भव्य रूप देना प्रस्तावित है। इसके तहत गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहरी हिस्से का कायाकल्प, आसपास गार्डन का विकास, तालाब का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, सीमेंट-क्रांक्रीट पौधारोपण प्रस्तावित है। निवर्तमान परिषद अध्यक्ष हेमलता बूंदीवाल के अनुसार जीर्णाेद्धार के लिए एक समिति भी बनेगी जिसके मार्गदर्शन में काम पूरा होगा।
शाहीसवारी निकलती है- कुकड़ेश्वरमें हर साल सावन में सहस्त्रमुखेश्वर की शाही सवारी निकलती है। नगर परिषद मेला भी आयोजित करती है।
मंदिर के सामने स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण भी होगा। इनसेट: सहस्त्रमुखेशवर मंदिर का बाहरी भाग।