13 से निकलेगा ताजियों का जुलूस
मनासा | मुस्लिमसमाज 13 दिसंबर को चालीसवां मनाएगा। अखाड़ाें निशान के साथ ताजियों का जुलूस निकालेगा। सुल्तान सब्जीफरोश ने बताया 13 दिसंबर को शाम छह बजे बैंडबाजों के साथ चल समारोह शुरू होगा। यह धोबी चौक से शुरू होगा। इसमें धोबी मोहल्ले का ताजिया आगे बाकी पीछे रहेंगे। यह खड़ाशेर गली, अल्हेड़ दरवाजा, सदर बाजार, चौपड़घट्टा, गांधी चाैक, बड़ा बघेला, बोहरा गली, जामा मसजिद, बड़वाली चौकी कपड़ा बाजार होते हुए मोहर्रम चौक पर पहुंचेगा। इसमें उस्ताद जमील पठान, एहसान खान, मजीद कुरैशी के नेतृत्व में अखाड़े शामिल होंगे। 14 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे बजे भी निर्धारित रूट से चल समारोह निकालेगा और शाम छह बजे गांधी चौक पर पहुचेंगे। रात 12 बजे तक ताजिये यहीं रहेंगे। 15 दिसंबर की रात 8 बजे रावतपुरा के पास नदी ठंडे किए जाएंगे।
चूलका आयोजन होगा- मनासा| दरगपुरामें बाबा कुरनवाल पठान गुजरात वाला की दरगाह पर 12 दिसंबर को चूल का आयोजन होगा। आयोजन समिति के प्रह्लाद दायमा ने बताया आयोजन सुबह 8 बजे शुरू होगा। रात 11 बजे चूल जलेगी।