आॅडिट नहीं कराने पर 30 सचिवों को नोटिस
जनपदपंचायत नीमच, जावद मनासा की 134 पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) मर्यादा अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हो रहा है। इनमें से 30 पंचायतों में हुए कार्य का ऑडिट अब तक नहीं हो सका है। इसके लिए जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े ने संबंधित पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिन में ऑडिट कराने के निर्देश हैं। समय पर ऑडिट नहीं होने पर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इनपंचायतों के सिचवों को िमले नोटिस
{नीमच जनपद- जमुनियाकलां,तालखेड़ा।
{ जावदजनपद- बोरदिया,सरवानिया महाराज, समेल, श्रीपुरा, कांकरिया तलाई, जाट, कुंडला, धनगांव, थड़ौद, आलोरी, मोरवन, कदवासा और धारड़ी।
{मनासा जनपद- हतुनिया,सोनड़ी, डायली, देवरान, लसूड़ी, आंत्री, भदाना, तलऊ, पालड़ा, लसुड़ी ईस्तमुरार, पड़दा, जन्नौद, बरलाई, पलासिया नलवा।