बिना सामग्री कैसे हो परीक्षा
सरकारीस्कूलों में 15 दिसंबर को प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। अभी तक स्कूलों में परीक्षा सामग्री नहीं पहुंचीं। जनशिक्षक सामग्री के लिए परेशान हैं। इससे परीक्षा तैयारी अधर में है।
जिले की सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा पर्व मनाया जाना है। 15 दिसंबर सुबह 11 बजे से विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। जिले के1252 स्कूलों के आठवीं तक के 70 हजार विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए आदेश निकाल दिए लेकिन अभी तक स्कूलों में परीक्षा सामग्री नहीं आई। स्कूलों में 10 दिसंबर तक परीक्षा सामग्री पहुंचनी थी। सामग्री के लिए जनशिक्षक बीआरसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा अधर में है। जनशिक्षक दिनेश सांखला, रवींद्र बिसेन ने बताया लोगों के पास शनिवार दोपहर तक परीक्षा सामग्री नहीं आई। सामग्री मिलने पर हम लोग स्कूलों में पहुंचाएंगे और विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराएंगे। बीआरसी कार्यालय के अनुसार डीपीसी कार्यालय नीमच से सामग्री आने में देरी हो गई। कार्यालय से सामग्री मिलते ही जनशिक्षकों को उपलब्ध कराई जाएगी। रविवार शाम तक सामग्री स्कूलों में पहुंचाई जाएगी। स्कूलों में सोमवार सुबह 11 बजे से परीक्षा होगी। अधिकारी मूल्यांकन करेंगे।
डीपीसी से सामग्री मिलते ही पहुंचाई जाएगी
^क्षेत्रकी स्कूलों में 15 दिसंबर को प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। रविवार को सामग्री जाएगी और स्कूलों में भेज दी जाएगी। गंगाधरपंवार, बीआरसी,मनासा